गुरप्रीत कालरा
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
दुनिया में कई जगह ऐसे शहर और कस्बे हैं जिनके नाम भारत के शहरों पर रखे गए हैं। ऐसा ही एक दिलचस्प उदाहरण है कनाडा का Delhi, Ontario, जो अपने अनोखे इतिहास के कारण चर्चा में रहता है।
Ontario के Norfolk County में स्थित यह छोटा सा कस्बा “Heart of Tobacco Country” के नाम से जाना जाता है।
इस इलाके की पहचान कभी बड़े पैमाने पर तंबाकू उत्पादन से जुड़ी रही। 20वीं सदी में यह पूरा क्षेत्र “Ontario Tobacco Belt” का हिस्सा था, जहां बड़ी मात्रा में तंबाकू की खेती होती थी और स्थानीय अर्थव्यवस्था इसी पर आधारित थी।
दिलचस्प बात यह है कि इस जगह का नाम भारत की राजधानी Delhi के नाम पर रखा गया। माना जाता है कि स्थानीय पोस्टमास्टर ने भारतीय शहर से प्रेरित होकर इसका नाम “Delhi” रख दिया।
इस कस्बे की शुरुआत 19वीं सदी में “Sovereen’s Corners” नाम से हुई थी, जो बाद में बदलकर Delhi हो गया। समय के साथ यहां लकड़ी उद्योग से लेकर कृषि और फिर तंबाकू उद्योग ने विकास को गति दी।
हालांकि अब तंबाकू उद्योग पहले जैसा नहीं रहा, लेकिन यह इलाका आज भी अपने ऐतिहासिक महत्व और कृषि परंपरा के लिए जाना जाता है।