लिसिका ग्रोवर
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
दिल्ली-NCR में मौसम एक बार फिर गर्म होता जा रहा है। बुधवार रात आई तेज आंधी और हल्की बारिश के बाद लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिली, लेकिन अब तापमान तेजी से बढ़ने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में राजधानी में हीटवेव जैसे हालात बन सकते हैं।
IMD के मुताबिक आज दिल्ली में अधिकतम तापमान करीब 40°C रह सकता है, जबकि 18 से 22 मई के बीच पारा 45-46°C तक पहुंचने की आशंका है। कई इलाकों में गर्म हवाएं और उमस लोगों की परेशानी बढ़ा सकती हैं।
मौसम विभाग ने सलाह दी है कि दोपहर के समय बिना जरूरत बाहर निकलने से बचें, पर्याप्त पानी पिएं और बच्चों व बुजुर्गों का खास ध्यान रखें। तेज धूप के कारण डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता है।