अचेत मिले युवक की अस्पताल में मौत

चंपावत में युवक की संदिग्ध मौत, टैक्सी स्टैंड के पास अचेत मिला

चंपावत के भैरवां टैक्सी स्टैंड के पास 34 वर्षीय युवक अचेत अवस्था में मिला। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।

By : Local News of India
चंपावत में युवक की संदिग्ध मौत, टैक्सी स्टैंड के पास अचेत मिला

भैरवां टैक्सी स्टैंड के पास युवक की संदिग्ध मौत

आकांशा खटाना 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

चंपावत के भैरवां टैक्सी स्टैंड के पास एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक अचेत अवस्था में पड़ा मिला, जिसके बाद परिजन उसे जिला चिकित्सालय ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

मृतक की पहचान उमेश जोशी उर्फ सोनू (34) पुत्र हेमचंद्र जोशी, निवासी ग्राम चनई के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह इन दिनों भैरवां टैक्सी स्टैंड के पास ढकना बडोला रोड पर रह रहा था। जानकारी के अनुसार किसी परिचित व्यक्ति ने उसे टैक्सी स्टैंड के पास अचेत अवस्था में पड़ा देखा और इसकी सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलने पर परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आ सकेगा। मामले की जांच के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। उधर, युवक की अचानक मौत से परिजनों में गहरा शोक है। मृतक के पिता हेमचंद्र जोशी ने मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाने की मांग की है।

संबंधित सामग्री

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। कर्मचारियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी के बीच दमकल टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते समय शटलकॉक को लेकर हुए मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद के दौरान 9 साल के मासूम पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

दिल्ली में कॉन्स्टेबल पर पत्नी की हत्या का आरोप, गोली मारकर सड़क पर छोड़ी डेडबॉडी

दिल्ली के पूर्वी जिले में पुलिस कॉन्स्टेबल पर पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, पुलिस जांच में जुटी है।

18 साल बाद टूटा IPL का सबसे सफल रिश्ता, CSK से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

CSK और स्टीफन फ्लेमिंग का 18 साल पुराना साथ खत्म हो गया है। पांच बार की IPL चैंपियन टीम के कोच रहे फ्लेमिंग ने भावुक संदेश के साथ फ्रेंचाइजी को अलविदा कहा।