census-2027-digital-self-enumeration-india

16 अप्रैल से शुरू होगी सेल्फ-एन्यूमरेशन, नागरिक खुद भर सकेंगे डेटा

जनगणना-2027 डिजिटल होगी। 16 अप्रैल से सेल्फ-एन्यूमरेशन शुरू, नागरिक ऑनलाइन अपनी जानकारी भर सकेंगे। प्रशासन ने अधिक भागीदारी और सही जानकारी देने की अपील की।

By : Local News of India
16 अप्रैल से शुरू होगी सेल्फ-एन्यूमरेशन, नागरिक खुद भर सकेंगे डेटा

“Digital Census 2027: Citizens to fill their own data online from April 16.”

गुरप्रीत कालरा 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

जनगणना-2027 को सफल बनाने के लिए प्रशासन ने आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया है। इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल प्रणाली के तहत आयोजित की जाएगी, जिसमें नागरिकों को स्वयं अपनी जानकारी दर्ज करने की सुविधा दी जाएगी।

जिला प्रशासन के अनुसार, 16 अप्रैल 2026 से स्व-गणना (सेल्फ-एन्यूमरेशन) के लिए ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया जाएगा। इस पोर्टल पर नागरिक पंजीकरण कर अपनी जानकारी स्वयं भर सकेंगे। जानकारी दर्ज करने के बाद उन्हें एसएमएस और ई-मेल के माध्यम से एक यूनिक सेल्फ-एन्यूमरेशन आईडी प्राप्त होगी। इसके बाद गणना कर्मी मौके पर पहुंचकर केवल सत्यापन करेंगे।

प्रशासन ने बताया कि जनगणना दो चरणों में आयोजित की जाएगी। पहले चरण में 1 मई से 30 मई 2026 तक मकानों का सूचीकरण किया जाएगा, जबकि दूसरे चरण में 9 फरवरी से 28 फरवरी 2027 तक जनसंख्या गणना की जाएगी। इसके अलावा 16 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक नागरिकों को स्व-गणना का विकल्प उपलब्ध रहेगा।

ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत नागरिकों को पोर्टल पर मोबाइल नंबर दर्ज कर ओटीपी के माध्यम से लॉगिन करना होगा। वहीं, गणना कर्मियों के लिए एक विशेष मोबाइल एप तैयार किया गया है, जो ऑफलाइन मोड में भी काम करेगा और नेटवर्क उपलब्ध होने पर डेटा स्वतः अपडेट हो जाएगा।

डीसी अजय कुमार ने नागरिकों से अपील की है कि वे सभी प्रश्नों के सही और स्पष्ट उत्तर दें, क्योंकि यह कानूनी रूप से अनिवार्य है। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गांव-गांव और वार्ड स्तर तक इस सुविधा की जानकारी पहुंचाई जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग इस डिजिटल पहल का लाभ उठा सकें।

जनगणना कार्य को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए एनुमरेटर्स और सुपरवाइजर्स का प्रशिक्षण भी शुरू कर दिया गया है, जो अप्रैल माह में विभिन्न चरणों में आयोजित किया जा रहा है। प्रशासन ने संबंधित विभागों को आवश्यक स्टाफ सूची जल्द उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए हैं, ताकि प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा न आए।

संबंधित सामग्री

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले CEO एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्रा अयोध्या पहुंचे। उन्होंने कहा, “राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा का अवसर मिला है।

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

बीजेपी संगठन में बदलाव के बाद अब केंद्र की मोदी सरकार में भी बड़े फेरबदल की चर्चा तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में संभावित कैबिनेट विस्तार और मंत्रालयों में बदलाव को लेकर कई तरह की अटकलें सामने

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से की मुलाकात, भारतीय संसदीय फोरम पर हुई चर्चा

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से की मुलाकात, भारतीय संसदीय फोरम पर हुई चर्चा

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने संसद भवन में रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से मुलाकात कर भारतीय संसदीय फोरम और लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करने पर चर्चा की।

सरकार ने BAT-BMS ऐप हटाने के दिए आदेश, साइबर सुरक्षा और डेटा सुरक्षा पर उठे सवाल

सरकार ने BAT-BMS ऐप को हटाने का आदेश दिया है। यह कदम साइबर सुरक्षा और डेटा प्राइवेसी चिंताओं के चलते उठाया गया है, जिससे ऐप की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं।