नई दिल्ली, 15 सितंबर 2026: भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) और International IDEA के Council of Member States के चेयरमैन ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित निर्वाचन सदन में भारत में नॉर्वे की राजदूत मे-एलिन स्टेनर के साथ उच्चस्तरीय द्विपक्षीय बैठक की। बैठक में दोनों पक्षों ने वैश्विक लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने और चुनावी सहयोग को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता दोहराई।
बैठक के दौरान लोकतांत्रिक संस्थाओं को और मजबूत करने तथा चुनावी प्रक्रियाओं के प्रभावी प्रबंधन को लेकर विचारों का आदान-प्रदान हुआ। दोनों पक्षों ने चुनाव प्रबंधन निकायों (EMBs) के कामकाज को अधिक प्रभावी बनाने के लिए आपसी सहयोग और विशेषज्ञता साझा करने पर जोर दिया।
चुनावी कर्मचारियों के प्रशिक्षण पर जोर
बैठक में चुनावी कर्मचारियों के पेशेवर प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण को भी महत्वपूर्ण मुद्दे के रूप में उठाया गया। दोनों पक्षों ने प्रशिक्षण, अनुभव साझा करने और चुनावी प्रबंधन से जुड़े ज्ञान के आदान-प्रदान को और गहरा करने पर सहमति जताई।
IICDEM 2026 के विजन पर चर्चा
दोनों पक्षों ने हाल ही में संपन्न IICDEM 2026 के विजन के अनुरूप लोकतांत्रिक सहयोग को मजबूत करने की साझा प्रतिबद्धता दोहराई। बैठक में वैश्विक स्तर पर लोकतंत्र को अधिक समावेशी, शांतिपूर्ण और टिकाऊ बनाने की दिशा में सहयोग बढ़ाने पर भी चर्चा हुई।
भारत की ओर से International IDEA के तहत वैश्विक लोकतांत्रिक सहयोग में निभाई जा रही भूमिका को भी बैठक के संदर्भ में महत्वपूर्ण माना गया। यह मुलाकात चुनावी प्रबंधन, क्षमता निर्माण और लोकतांत्रिक संस्थाओं के सुदृढ़ीकरण के क्षेत्र में भारत-नॉर्वे सहयोग को आगे बढ़ाने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।
रिपोर्ट: LNI News Desk, नई दिल्ली
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
अमित कुमार पांडेय