कांग्रेस-बिहार-टैलेंट-हंट-आवेदन-तिथि-30-मार्च-तक-ब

कांग्रेस पार्टी ने बिहार में नेशनल टैलेंट हंट के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 मार्च तक बढ़ा दी है। पार्टी का कहना है कि रम

कांग्रेस पार्टी ने बिहार में नेशनल टैलेंट हंट के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 मार्च तक बढ़ा दी है। पार्टी का कहना है कि रमज़ान और शादी-विवाह के चलते कई इच्छुक प्रतिभागी आवेदन नहीं कर सके थे, जिसके बाद य

By : Local News of India
कांग्रेस पार्टी ने बिहार में नेशनल टैलेंट हंट के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 मार्च तक बढ़ा दी है। पार्टी का कहना है कि रम

लिसिका ग्रोवर 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

पटना, 23 मार्च। कांग्रेस पार्टी ने बिहार में चल रहे “नेशनल टैलेंट हंट” कार्यक्रम के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब इच्छुक प्रतिभागी 30 मार्च तक आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद प्रतियोगिता आयोजित कर परिणाम घोषित किए जाएंगे।

सोमवार को पटना स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में आयोजित प्रेस वार्ता में पार्टी नेताओं ने यह जानकारी दी। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 17 फरवरी निर्धारित थी और तब तक प्राप्त आवेदनों के आधार पर प्रतियोगिता भी आयोजित की जा चुकी है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने बताया कि शादी-विवाह के सीजन (लगन) और रमज़ान के चलते कई प्रतिभागी प्रतियोगिता में शामिल नहीं हो सके। साथ ही, कई लोग आवेदन भी नहीं कर पाए थे और लगातार एक और मौका देने की मांग कर रहे थे। इन्हीं कारणों से पार्टी ने दोबारा आवेदन प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया है।

टैलेंट हंट के बिहार प्रभारी और कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अभय दुबे ने कहा कि बड़ी संख्या में युवाओं के फोन कॉल आ रहे हैं, जिससे यह स्पष्ट है कि बिहार के युवा कांग्रेस से जुड़कर राज्य में बदलाव लाना चाहते हैं। उन्होंने इसे पार्टी के लिए सकारात्मक संकेत बताया।

वहीं, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा ने कहा कि “2025 से 30 फिर से नीतीश” का नारा देने वालों ने बिहार की जनता के साथ छल किया है और अब लोग बदलाव के लिए कांग्रेस की ओर देख रहे हैं।

इस प्रेस वार्ता में मीडिया चेयरमैन राजेश राठौड़, टैलेंट हंट के राज्य संयोजक असित नाथ तिवारी, चंद्रभूषण राजपूत, प्रवक्ता पंकज यादव, कमल कमलेश, नदीम अख्तर अंसारी, विमलेश तिवारी समेत कई नेता उपस्थित रहे।

संबंधित सामग्री

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

बीजेपी संगठन में बदलाव के बाद अब केंद्र की मोदी सरकार में भी बड़े फेरबदल की चर्चा तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में संभावित कैबिनेट विस्तार और मंत्रालयों में बदलाव को लेकर कई तरह की अटकलें सामने

मंत्री गैरजरूरी मुद्दों पर ध्यान देकर जनता का ध्यान भटका रहे हैं: प्रह्लाद जोशी

मंत्री गैरजरूरी मुद्दों पर ध्यान देकर जनता का ध्यान भटका रहे हैं: प्रह्लाद जोशी

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वह गैरजरूरी मुद्दों के जरिए जनता का ध्यान भटका रही है।

राम मंदिर चंदा विवाद के बीच कांग्रेस ने अयोध्या के राजनीतिक विमर्श को बदलने की कोशिश की

राम मंदिर चंदा विवाद के बीच कांग्रेस ने अयोध्या के राजनीतिक विमर्श को बदलने की कोशिश की

राम मंदिर चंदा विवाद के बीच कांग्रेस ने ट्रस्ट के प्रबंधन पर सवाल उठाते हुए पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग की है।

कर्नाटक कैबिनेट में फेरबदल के आसार, बी.के. हरिप्रसाद समेत कई नेताओं को मिल सकती है जगह

कर्नाटक कैबिनेट में फेरबदल के आसार, बी.के. हरिप्रसाद समेत कई नेताओं को मिल सकती है जगह

कर्नाटक में इस सप्ताह कैबिनेट विस्तार और फेरबदल की संभावना है। कांग्रेस नेता बी.के. हरिप्रसाद समेत कई नेताओं को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है।

'न डील, न अपराध'—CM शिवकुमार की पुलिस को सख्त चेतावनी

'न डील, न अपराध'—CM शिवकुमार की पुलिस को सख्त चेतावनी

कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि अपराधियों से किसी तरह की 'डील' बर्दाश्त नहीं होगी और कानून का सख्ती से पालन कराया जाए।