bhu-biochemistry-students-scholarship-research

बीएचयू जैव रसायन विभाग के विद्यार्थियों को 50 लाख की छात्रवृत्ति और रिसर्च सहायता

काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के जैव रसायन विभाग के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति और अनुसंधान सहायता के लिए 60,000 अमेरिकी डॉलर (करीब 50 लाख रुपये) की आर्थिक सहायता मिलेगी।

By : Local News of India
बीएचयू जैव रसायन विभाग के विद्यार्थियों को 50 लाख की छात्रवृत्ति और रिसर्च सहायता

बीएचयू जैव रसायन विभाग के विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति और अनुसंधान सहायता हेतु एमओयू के दौरान मौजूद अधिकारी और वैज्ञानिक।

गुरप्रीत कालरा 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया

काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के विज्ञान संस्थान के जैव रसायन विभाग के विद्यार्थियों के लिए अनुसंधान और छात्रवृत्ति को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ी पहल की गई है। विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति एवं अनुसंधान सहायता स्थापित करने के लिए 60,000 अमेरिकी डॉलर यानी लगभग 50 लाख रुपये की उदार आर्थिक सहायता प्राप्त होगी।

इस उद्देश्य से विश्वविद्यालय ने बीएचयू अमेरिका फाउंडेशन तथा वैश्विक ख्याति प्राप्त वैज्ञानिक डॉ. निर्भय कुमार और डॉ. गीता पी. बंसल के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इसकी जानकारी बीएचयू जनसम्पर्क कार्यालय ने दी।

समझौते के तहत प्रथम चरण में वर्ष 2026 से 25 लाख रुपये की राशि प्राप्त होगी। इसके माध्यम से एम.एससी. जैव रसायन द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों को प्रति वर्ष 25,000 रुपये की पांच छात्रवृत्तियां दी जाएंगी। यह छात्रवृत्तियां विद्यार्थियों को उनकी मेरिट और आर्थिक स्थिति के आधार पर प्रदान की जाएंगी।

इसके अतिरिक्त वर्ष 2027 में जारी होने वाली 25 लाख रुपये की दूसरी किश्त के माध्यम से स्नातकोत्तर विद्यार्थियों और शोधार्थियों को छात्रवृत्तियां तथा अनुसंधान प्रोत्साहन अनुदान दिए जाएंगे। ये अनुदान शैक्षणिक प्रदर्शन और उच्च गुणवत्ता वाले शोध प्रकाशनों के आधार पर निर्धारित होंगे, जिससे विभाग में रिसर्च की गुणवत्ता और मजबूत हो सके।

बीएचयू कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने पुराछात्रों और सहयोगकर्ताओं के साथ मजबूत संबंध विकसित करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि विभागों को नियमित संवाद और वार्षिक प्रतिवेदन के माध्यम से यह दिखाना चाहिए कि सहयोग से विद्यार्थियों और शैक्षणिक उत्कृष्टता को कैसे लाभ मिल रहा है।

अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त मलेरिया प्रतिरक्षा वैज्ञानिक और जैव रसायन विभाग के गौरवशाली पुराछात्र डॉ. निर्भय कुमार ने कहा कि इस सहयोग का उद्देश्य प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उत्कृष्टता की दिशा में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है।

डॉ. कुमार ने मलेरिया उन्मूलन के लिए वैक्सीन रणनीतियों के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है और विश्व के कई प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में वरिष्ठ शैक्षणिक पदों पर सेवाएं दी हैं।

दूसरी सहयोगकर्ता डॉ. गीता पी. बंसल एक प्रतिष्ठित वैज्ञानिक हैं, जिन्हें जैव-चिकित्सीय अनुसंधान, उद्योग, बौद्धिक संपदा और वैश्विक स्वास्थ्य कार्यक्रमों का व्यापक अनुभव है।

विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रो. संजय कुमार ने दोनों सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल युवा विद्यार्थियों में शैक्षणिक उत्कृष्टता और उच्च गुणवत्ता वाले अनुसंधान को प्रोत्साहित करेगी।

संबंधित सामग्री

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले CEO एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्रा अयोध्या पहुंचे। उन्होंने कहा, “राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा का अवसर मिला है।

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

बीजेपी संगठन में बदलाव के बाद अब केंद्र की मोदी सरकार में भी बड़े फेरबदल की चर्चा तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में संभावित कैबिनेट विस्तार और मंत्रालयों में बदलाव को लेकर कई तरह की अटकलें सामने

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से की मुलाकात, भारतीय संसदीय फोरम पर हुई चर्चा

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से की मुलाकात, भारतीय संसदीय फोरम पर हुई चर्चा

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने संसद भवन में रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से मुलाकात कर भारतीय संसदीय फोरम और लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करने पर चर्चा की।

ISRO ने CE20 क्रायोजेनिक इंजन का सफल हॉट टेस्ट किया, LVM3-M7 मिशन के लिए बढ़ा कदम

ISRO ने तमिलनाडु के महेंद्रगिरि में CE20 क्रायोजेनिक इंजन का फ्लाइट एक्सेप्टेंस हॉट टेस्ट सफलतापूर्वक पूरा किया। यह इंजन LVM3-M7 मिशन के ऊपरी चरण में इस्तेमाल होगा।