गुरप्रीत कालरा
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
उत्तर प्रदेश के Banda में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब 25 लाख रुपये का लोन नहीं मिलने से नाराज एक युवक बिजली के हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया। युवक को टावर पर चढ़ा देख स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और बिजली विभाग को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस, प्रशासन और बिजली विभाग की टीम ने इलाके की बिजली सप्लाई बंद कराई और युवक को नीचे उतारने की कोशिश शुरू की। कई घंटों तक समझाने-बुझाने का दौर चलता रहा, जिसके बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारा गया।
बताया जा रहा है कि युवक आर्थिक तंगी से परेशान था और बैंक से 25 लाख रुपये का लोन चाहता था। लोन नहीं मिलने पर उसने यह कदम उठा लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।