कृष्ण-बलदेव परंपरा की जीवंत झलक

दाऊजी महाराज मंदिर में कोड़ा मार होली, रंग-अबीर के बीच अनोखी परंपरा का उल्लास

बलदेव स्थित दाऊजी महाराज मंदिर में कोड़ा मार होली उत्साह से खेली गई। महिलाओं ने प्रतीकात्मक कोड़े बरसाए, हुरियारे रंग में सराबोर हुए। एक लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे।

By : Local News of India
दाऊजी महाराज मंदिर में कोड़ा मार होली, रंग-अबीर के बीच अनोखी परंपरा का उल्लास

दाऊजी महाराज मंदिर परिसर में कोड़ा मार होली के दौरान रंग-अबीर के बीच झूमते हुरियारे और हुरियारिनें।

आकांशा खटाना 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

दाऊजी महाराज मंदिर में गुरुवार को कोड़ा मार होली खेली जा रही है। महिलाएं दुल्हन की तरह सज-धज कर पहुंची हैं। मंदिर प्रांगण में हुरियारों (पुरुष) और हुरियारिनों (महिलाओं सखी) के बीच जमकर होली खेली जा रही है। घूंघट में महिलाओं ने पहले हुरियारों के कपड़े फाड़े और फिर उसी कपडे़ का कोड़ा बनाया। प्रेम से हुरियारों के नंगे बदन पर कोड़ों की बारिश कर दी। हुरियारे भी सखियों पर रंग बरसा रहे हैं और होली के गीतों पर झूम रहे हैं।

मंदिर में हर तरफ रंग और अबीर उड़ाए जा रहे हैं। पूरा परिसर रंगों से सरोबार हो गया है। मंदिर में भजन गूंज रहे हैं। होली गीत पर लोग नाच रहे हैं। इस अनोखी होली को देखने के लिए एक लाख से ज्यादा लोग पहुंचे हैं। जिलाधिकारी और एसएसपी ने दाऊजी महाराज के हुरंगे का जायजा लेते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को परखा।

दरअसल, कोड़ा मार होली बलदेव मंदिर परिसर में ही होती है। मुख्यालय से इसकी दूरी करीब 45 किमी. है। इसमें गांव के पुरोहित परिवार के लोग शामिल होते हैं। मान्यता है कि भगवान कृष्ण ने एक महीने तक जगह-जगह होली खेली थी। इस दौरान मां यशोदा ने बड़े भाई बलदेव को उनकी देखरेख के लिए साथ भेजा था। लगातार होली देखने के बाद बलदेव का भी मन होली खेलने के लिए होता है। वह भी होली खेलते हैं। तभी से यह परंपरा चली आ रही है। इसी के प्रतीक रूप में यह जेठ और बहू के बीच की होली होती है।

संबंधित सामग्री

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। कर्मचारियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी के बीच दमकल टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते समय शटलकॉक को लेकर हुए मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद के दौरान 9 साल के मासूम पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

दिल्ली में कॉन्स्टेबल पर पत्नी की हत्या का आरोप, गोली मारकर सड़क पर छोड़ी डेडबॉडी

दिल्ली के पूर्वी जिले में पुलिस कॉन्स्टेबल पर पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, पुलिस जांच में जुटी है।

18 साल बाद टूटा IPL का सबसे सफल रिश्ता, CSK से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

CSK और स्टीफन फ्लेमिंग का 18 साल पुराना साथ खत्म हो गया है। पांच बार की IPL चैंपियन टीम के कोच रहे फ्लेमिंग ने भावुक संदेश के साथ फ्रेंचाइजी को अलविदा कहा।