गुरप्रीत कालरा
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
News Content
Bahra University के छात्र कल्याण विभाग द्वारा परिसर में “भावनात्मक स्वास्थ्य एवं तनाव प्रबंधन” विषय पर एक प्रभावशाली कार्यशाला का आयोजन किया गया। “स्वयं को जानो – अपने भीतर देखो, बेहतर जीवन जियो” थीम पर आयोजित इस सत्र का संचालन प्रसिद्ध ट्रांसफॉर्मेशनल मनोवैज्ञानिक एवं काउंसलर Dr. Shikha Sareen ने किया।
कार्यशाला में विद्यार्थियों को भावनात्मक संतुलन, आत्म-जागरूकता, तनाव प्रबंधन और मानसिक मजबूती से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। डॉ. शिखा सरीन ने छात्रों को समझाया कि वे किस प्रकार परीक्षा, करियर और भविष्य को लेकर होने वाले तनाव और चिंता को सकारात्मक तरीके से संभाल सकते हैं।
इस अवसर पर छात्र कल्याण निदेशक Anurag Awasthi ने कहा कि विद्यार्थियों के लिए मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य उतना ही महत्वपूर्ण है जितना शिक्षा और करियर। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य छात्रों के लिए एक सकारात्मक, सहयोगी और प्रेरणादायक माहौल तैयार करना है, जहां वे स्वयं को सुरक्षित और सशक्त महसूस करें।
कार्यशाला में विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सत्र के दौरान तनाव नियंत्रण, आत्मविश्वास बढ़ाने और मानसिक संतुलन बनाए रखने के व्यावहारिक उपायों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम ने छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य को भी प्राथमिकता देने के लिए प्रेरित किया।