लिसिका ग्रोवर
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
असम विधानसभा चुनाव 2026 में भले ही बीजेपी नेतृत्व वाली NDA ने बड़ी जीत हासिल की हो, लेकिन महिला प्रतिनिधित्व में कोई सुधार नहीं हुआ। 126 सदस्यीय विधानसभा में सिर्फ 7 महिला विधायक ही चुनी गई हैं, जो पिछली बार (2021) के बराबर है। इनमें से 6 विधायक NDA से और सिर्फ 1 कांग्रेस से हैं। खास बात यह है कि राज्य के कुल मतदाताओं में महिलाओं की हिस्सेदारी लगभग 50% है, फिर भी विधानसभा में उनकी मौजूदगी बेहद कम बनी हुई है।