लिसिका ग्रोवर
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
अमेरिका और चीन में करीब 20 वैज्ञानिकों की रहस्यमयी मौतों और गुमशुदगी ने दुनिया की दो सबसे बड़ी शक्तियों को चिंता में डाल दिया है। अमेरिका में कम से कम 11 वैज्ञानिक—जो परमाणु तकनीक, अंतरिक्ष अनुसंधान, उन्नत हथियार और संवेदनशील सरकारी परियोजनाओं से जुड़े थे—मृत पाए गए या लापता हैं। वहीं चीन में भी करीब 9 वैज्ञानिकों की संदिग्ध मौतों की रिपोर्ट सामने आई है, जिनमें सैन्य AI और रक्षा अनुसंधान से जुड़े नाम शामिल हैं। FBI और अन्य एजेंसियां इन मामलों की जांच कर रही हैं। हालांकि अभी तक किसी विदेशी शक्ति द्वारा वैज्ञानिकों को निशाना बनाए जाने का ठोस सबूत नहीं मिला है, लेकिन इन घटनाओं ने जासूसी, राष्ट्रीय सुरक्षा और वैश्विक साजिश की आशंकाओं को तेज कर दिया है।