ट्रंप-ईरान-राष्ट्र-संबोधन

ईरान पर अमेरिका का बड़ा कदम? ट्रंप के संबोधन से पहले बढ़ी दुनिया की धड़कन

डोनाल्ड ट्रंप 2 अप्रैल को ईरान मुद्दे पर राष्ट्र को संबोधित करेंगे, जिसमें बड़ा ऐलान होने की संभावना जताई जा रही है।

By : Local News of India
ईरान पर अमेरिका का बड़ा कदम? ट्रंप के संबोधन से पहले बढ़ी दुनिया की धड़कन

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच व्हाइट हाउस की घोषणा, दुनिया की नजरें संबोधन पर

अंजली गुप्ता 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया l

वाशिंगटन, 01 अप्रैल। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 2 अप्रैल को ईरान से जुड़े मुद्दे पर राष्ट्र को संबोधित करेंगे। व्हाइट हाउस की इस घोषणा के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हलचल तेज हो गई है और माना जा रहा है कि इस संबोधन में कोई बड़ा ऐलान किया जा सकता है।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि ट्रंप रात 9 बजे (ईस्टर्न टाइम) देश को संबोधित करेंगे और ईरान से जुड़ी अहम जानकारी साझा करेंगे।

यह घोषणा ऐसे समय पर आई है जब 28 फरवरी से अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच तनाव और संघर्ष की स्थिति बनी हुई है।

राष्ट्रपति ट्रंप ने हाल ही में दावा किया था कि अमेरिका और ईरान के बीच सीधे संवाद चल रहे हैं, हालांकि ईरान ने इस दावे से इनकार किया है। ईरान का कहना है कि दोनों देशों के बीच केवल मध्यस्थों के जरिए संदेशों का आदान-प्रदान हुआ है।

अब ट्रंप के इस संबोधन पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हैं, क्योंकि इससे पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति पर बड़ा असर पड़ सकता है।

संबंधित सामग्री

ईरान की 'बदले की सूची' में ट्रंप-नेतन्याहू समेत 13 विदेशी नेताओं के नाम, बढ़ी वैश्विक चिंता

ईरान की 'बदले की सूची' में ट्रंप-नेतन्याहू समेत 13 विदेशी नेताओं के नाम, बढ़ी वैश्विक चिंता

ईरान के एक कट्टरपंथी अखबार ने कथित 'बदले की सूची' जारी की है, जिसमें डोनाल्ड ट्रंप, बेंजामिन नेतन्याहू और अन्य विदेशी नेताओं के नाम शामिल बताए गए हैं।

US-Iran तनाव Live: खाड़ी में बढ़ा टकराव, तेल कीमतों और वैश्विक बाजारों पर असर

US-Iran तनाव Live: खाड़ी में बढ़ा टकराव, तेल कीमतों और वैश्विक बाजारों पर असर

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच खाड़ी क्षेत्र में सैन्य गतिविधियां तेज हो गई हैं। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज और कच्चे तेल की कीमतों पर दुनिया की नजर बनी हुई है।

हॉर्मुज हमले के बाद ईरान का ट्रंप टीम से कथित संपर्क, कहा- 'गलती हो गई'

हॉर्मुज जलडमरूमध्य में हुए हमलों के बाद ईरान ने कथित तौर पर ट्रंप प्रशासन से संपर्क कर इसे एक गलती बताया।

खामेनेई के अंतिम संस्कार में नारेबाजी के बाद ट्रंप की ईरान को चेतावनी

खामेनेई के अंतिम संस्कार में नारेबाजी के बाद ट्रंप की ईरान को चेतावनी

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के दौरान ट्रंप विरोधी नारों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी है।

'मेरी हत्या हुई तो ईरान पर बरसेंगी 1000 मिसाइलें', ट्रंप की धमकी के पीछे क्या है वजह?

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी हत्या की कोशिश हुई तो अमेरिका जवाबी कार्रवाई करेगा। ट्रंप के 1000 मिसाइलों वाले बयान से तनाव और बढ़ गया है।