अंजली गुप्ता
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया I
मध्य पूर्व में तनाव के बीच Iran ने दावा किया है कि उसने पिछले 24 घंटे में अमेरिका के दो लड़ाकू विमानों को मार गिराया है। इनमें एक F-35 Lightning II या F-15E Strike Eagle और दूसरा A-10 Thunderbolt II शामिल बताया जा रहा है। हालांकि, विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स में पहले विमान को लेकर अलग-अलग दावे सामने आए हैं।
बताया जा रहा है कि A-10 विमान किसी तरह Kuwait के हवाई क्षेत्र तक पहुंच गया, जहां पायलट ने इजेक्ट कर खुद को सुरक्षित बचा लिया, लेकिन विमान क्रैश हो गया।
इस बीच रेस्क्यू मिशन के लिए भेजे गए Black Hawk helicopter हेलिकॉप्टरों पर भी हमला किया गया, हालांकि इनमें सवार सभी सैनिक सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, एक पायलट को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि दूसरे की तलाश के लिए अभियान जारी है।
वहीं, Donald Trump ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इससे अमेरिका और ईरान के बीच जारी बातचीत पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात में अमेरिका युद्ध जैसी स्थिति का सामना कर रहा है।
इस घटनाक्रम के बाद क्षेत्र में तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।