लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
ऋचा बर्नवाल
काबुल: पाकिस्तान द्वारा हाल में अफगानिस्तान में किए गए हवाई हमलों के कुछ दिनों बाद तनाव और बढ़ गया है। तालिबान सरकार ने दावा किया है कि अफगान वायुसेना ने पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में ISIS के ठिकानों को निशाना बनाते हुए एयरस्ट्राइक की है। अफगान रक्षा मंत्रालय के अनुसार यह कार्रवाई उन ठिकानों पर की गई, जहां से अफगानिस्तान के खिलाफ हमलों की साजिश रची जा रही थी।
अफगान अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान आतंकवादी नेटवर्क को निशाना बनाकर चलाया गया, जबकि पाकिस्तान ने इन दावों को खारिज करते हुए इसे भ्रामक बताया है। दोनों देशों के बीच सीमा पर पहले से ही तनाव बना हुआ है और हालिया घटनाओं ने हालात को और संवेदनशील बना दिया है।
विशेषज्ञों का मानना है कि सीमा पार सैन्य कार्रवाइयों से दक्षिण एशिया में सुरक्षा चुनौतियां बढ़ सकती हैं। हाल के दिनों में दोनों देशों ने एक-दूसरे पर सीमा पार आतंकवादी समूहों को शरण देने के आरोप लगाए हैं, जिससे क्षेत्रीय तनाव लगातार बढ़ रहा है।