अंजली गुप्ता
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
वाशिंगटन, 05 मार्च। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हिंदू पर्व होली के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। व्हाइट हाउस की ओर से जारी संदेश में उन्होंने कहा कि यह पर्व वसंत के आगमन, खुशियों और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।
ट्रंप ने अपने संदेश में कहा कि वह और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप होली का त्योहार मनाने वाले सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं भेजते हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया भर में लोग रंगों के इस उत्सव को मिल-जुलकर मनाते हैं और यह त्योहार लोगों को एक-दूसरे के करीब लाने का अवसर देता है।
उन्होंने उम्मीद जताई कि यह त्योहार सभी के जीवन में खुशियां, शांति और एकता लेकर आएगा। ट्रंप ने विशेष रूप से अमेरिका में रहने वाले भारतीय मूल के लोगों और होली मनाने वाले सभी अमेरिकियों को इस अवसर पर शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि रंगों का यह त्योहार प्रेम, भाईचारे और सकारात्मकता का संदेश देता है और समाज में आपसी सद्भाव को मजबूत करता है।