गुरप्रीत कालरा
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
प्रयागराज के नवाबगंज थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। नवरात्र के मौके पर जल चढ़ाकर लौट रही महिला को बेकाबू बस ने टक्कर मार दी।
मृतका की पहचान 65 वर्षीय नीलू सरोज के रूप में हुई है, जो लीला का पूरा सम्हई मंसूराबाद गांव की निवासी थीं। परिजनों के अनुसार, गांव की करीब 50 महिलाएं नवरात्र के अवसर पर जल चढ़ाने गई थीं। लौटते समय यह हादसा हुआ।
घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बस को रोक लिया और चालक को पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस उपायुक्त कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि मृतका के पति की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।