गुरप्रीत कालरा
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
उत्तर प्रदेश के मेरठ से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवती की संदिग्ध मौत के बाद परिवार में हड़कंप मच गया। मृतका के मामा का आरोप है कि लड़की को उसके पिता और सौतेली मां लगातार प्रताड़ित करते थे। घटना से पहले युवती का एक कथित ऑडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वह कहती सुनाई दे रही है — “मामा मुझे यहां से ले जाओ, ये लोग मार देंगे...”। इस ऑडियो के सामने आने के बाद मामला और गंभीर हो गया है। परिजनों ने इसे हत्या करार देते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।