MIRZAPUR ROAD ACCIDENT BABY SAFE

मीरजापुर हादसा: भीषण टक्कर में तीन घायल, मां की ममता से 4 माह का मासूम सुरक्षित

मीरजापुर में बाइक टक्कर में तीन लोग घायल हुए, लेकिन मां की ममता से 4 माह का बच्चा सुरक्षित बच गया। घटना के बाद इलाके में चर्चा का विषय बन गया।

By : Local News of India
मीरजापुर हादसा: भीषण टक्कर में तीन घायल, मां की ममता से 4 माह का मासूम सुरक्षित

गुरप्रीत कालरा 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

जिगना क्षेत्र में मंगलवार सुबह हुए सड़क हादसे में “जाको राखे साइयां, मारि सके न कोय” कहावत सच साबित हो गई। दो बाइकों की जोरदार टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि चार माह का दुधमुंहा बच्चा चमत्कारिक रूप से सुरक्षित बच गया।

यह हादसा जिगना थाने से करीब 500 मीटर पूर्व मीरजापुर-प्रयागराज मार्ग पर सुबह करीब आठ बजे हुआ। विंध्याचल थाना क्षेत्र के भटेवरा गांव निवासी छविनाथ अपनी पत्नी कविता और चार माह के बच्चे के साथ इलाज के लिए जा रहे थे। तिराहे पर बाइक मोड़ते समय सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई।

दूसरी बाइक सिहौली गांव निवासी सुमंग दुबे चला रहा था, जो मेडिकल स्टोर से लौट रहा था। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार और महिला गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के दौरान भावुक कर देने वाला दृश्य तब सामने आया, जब मां ने टक्कर के बावजूद अपने बच्चे को गोद से गिरने नहीं दिया। सड़क पर गिरने के बाद भी बच्चा मां से चिपका रहा और सुरक्षित बच गया।

स्थानीय लोगों ने तुरंत एंबुलेंस बुलाकर घायलों को पीएचसी सर्रोंई पहुंचाया, जबकि सुमंग दुबे को परिजन निजी अस्पताल ले गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

संबंधित सामग्री

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले CEO एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्रा अयोध्या पहुंचे। उन्होंने कहा, “राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा का अवसर मिला है।

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

बीजेपी संगठन में बदलाव के बाद अब केंद्र की मोदी सरकार में भी बड़े फेरबदल की चर्चा तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में संभावित कैबिनेट विस्तार और मंत्रालयों में बदलाव को लेकर कई तरह की अटकलें सामने

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से की मुलाकात, भारतीय संसदीय फोरम पर हुई चर्चा

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से की मुलाकात, भारतीय संसदीय फोरम पर हुई चर्चा

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने संसद भवन में रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से मुलाकात कर भारतीय संसदीय फोरम और लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करने पर चर्चा की।

हैदराबाद में 3.5 करोड़ की फेरारी हादसे का शिकार, अपार्टमेंट गेट से टकराई लग्जरी कार

हैदराबाद के जुबली हिल्स में 3.5 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत वाली फेरारी रोमा अपार्टमेंट के गेट से टकरा गई। हादसे के बाद कार सवार मौके से फरार हो गए, पुलिस जांच में जुटी है।