mirzapur-advocate-murder-encounter-second-accused-

मिर्जापुर अधिवक्ता हत्याकांड पुलिस मुठभेड़ में दूसरा आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

मिर्जापुर के चर्चित अधिवक्ता हत्याकांड में पुलिस ने दूसरी मुठभेड़ में दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पैर में गोली लगी है और उससे पूछताछ जारी है।

By : Local News of India
मिर्जापुर अधिवक्ता हत्याकांड पुलिस मुठभेड़ में दूसरा आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

मिर्जापुर में पुलिस मुठभेड़ के बाद घायल आरोपी को गिरफ्तार कर अस्पताल ले जाती पुलिस टीम

गुरप्रीत कालरा 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में चर्चित अधिवक्ता हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। रविवार देर रात हुई मुठभेड़ में पुलिस ने मामले के दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में दबोच लिया गया।

पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी इन्द्रासन बिंद कटरा थाना क्षेत्र के सोनवर्षा इलाके के राजापुर गांव में छिपा हुआ है। सूचना मिलते ही थाना कटरा पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त रूप से इलाके की घेराबंदी की।

पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगा और खुद को घिरता देख उसने पुलिस पर जानलेवा फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिसमें आरोपी के दोनों पैरों में गोली लग गई और वह घायल होकर गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी के पास से एक अवैध तमंचा (315 बोर), दो जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किया गया है। इस संबंध में थाना कोतवाली कटरा में एक अलग मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसने अपने साथी राजेंद्र सोनकर के साथ मिलकर पुरानी चुनावी रंजिश के चलते 11 अप्रैल को अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या की थी। वारदात के बाद दोनों फरार हो गए थे।

पुलिस अधीक्षक अर्पणा रजत कौशिक ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस टीम ने साहस और सतर्कता के साथ कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में आगे की जांच जारी है और अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

संबंधित सामग्री

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। कर्मचारियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी के बीच दमकल टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते समय शटलकॉक को लेकर हुए मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद के दौरान 9 साल के मासूम पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले CEO एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्रा अयोध्या पहुंचे। उन्होंने कहा, “राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा का अवसर मिला है।

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

बीजेपी संगठन में बदलाव के बाद अब केंद्र की मोदी सरकार में भी बड़े फेरबदल की चर्चा तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में संभावित कैबिनेट विस्तार और मंत्रालयों में बदलाव को लेकर कई तरह की अटकलें सामने