गुरप्रीत कालरा
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
एक सनसनीखेज मामले में झाड़फूंक और तंत्र-मंत्र के नाम पर महिला के साथ दुष्कर्म किए जाने का आरोप सामने आया है। पीड़िता का कहना है कि उसकी मौसी उसे एक कथित तांत्रिक के पास लेकर गई थी, जहां इलाज और समस्या दूर करने का झांसा दिया गया।
आरोप है कि आरोपी ने महिला के साथ रेप किया और उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। बाद में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे लगातार ब्लैकमेल किया गया। पीड़िता के मुताबिक आरोपी और उसकी मौसी उस पर ससुराल से पैसे लाने का दबाव भी बनाते थे।
मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। घटना सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।