पत्नी पर प्रताड़ना का आरोप, थाने पहुंचा मामला

पत्नी के अत्याचार से परेशान पति और बुजुर्ग मां ने छोड़ा घर, थाने में शिकायत

जलपाईगुड़ी के राजगंज में पत्नी के कथित अत्याचार से परेशान पति और उसकी बुजुर्ग मां को घर छोड़ना पड़ा। मामले की शिकायत थाने में दर्ज, पुलिस जांच में जुटी।

By : Local News of India
पत्नी के अत्याचार से परेशान पति और बुजुर्ग मां ने छोड़ा घर, थाने में शिकायत

जलपाईगुड़ी के राजगंज क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के बाद पति और उसकी बुजुर्ग मां के घर छोड़ने के मामले की पुलिस जांच जारी।

आकांशा खटाना 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

जलपाईगुड़ी जिले के राजगंज में कथित तौर पर पत्नी के अत्याचार से तंग आकर पति और उसकी बुजुर्ग मां को घर छोड़ना पड़ा। यह घटना राजगंज ब्लॉक के सुखानी ग्राम पंचायत के दुंदी पाड़ा गांव की है, जहां इस मामले को लेकर इलाके में काफी चर्चा हो रही है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, दुंदी पाड़ा गांव के निवासी सायरुल हक अपनी मां के साथ रहते थे। साल 2023 में उनकी शादी हुई थी। सायरुल हक का आरोप है कि शादी के बाद से ही उनकी पत्नी उन पर और उनकी मां पर मानसिक और शारीरिक अत्याचार करने लगी। इस मामले को लेकर कई बार पंचायत स्तर पर बैठक भी हुई। सुखानी ग्राम पंचायत की पहल पर समस्या सुलझाने की कोशिश की गई, लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पाया।

सायरुल हक का यह भी दावा है कि उनकी पत्नी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। यहां तक कि उन्हें जहर देकर मारने की साजिश रचने का भी आरोप लगाया गया है। अपनी जान के डर से सायरुल हक अपनी मां के साथ घर छोड़कर अलग रहने को मजबूर हैं। उन्होंने राजगंज थाने में अपनी पत्नी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। वहीं, इस मामले में आरोपित पत्नी से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनकी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई है।

इस संबंध में सुखानी ग्राम पंचायत के प्रधान परिमल राय ने बताया कि सायरुल हक की ओर से लिखित शिकायत मिलने के बाद कई बार बैठक कर मामले को सुलझाने की कोशिश की गई, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। फिलहाल शिकायत के आधार पर राजगंज थाने की पुलिस पूरे मामले की जांच शुरू कर चुकी है।

संबंधित सामग्री

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। कर्मचारियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी के बीच दमकल टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते समय शटलकॉक को लेकर हुए मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद के दौरान 9 साल के मासूम पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

दिल्ली में कॉन्स्टेबल पर पत्नी की हत्या का आरोप, गोली मारकर सड़क पर छोड़ी डेडबॉडी

दिल्ली के पूर्वी जिले में पुलिस कॉन्स्टेबल पर पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, पुलिस जांच में जुटी है।

18 साल बाद टूटा IPL का सबसे सफल रिश्ता, CSK से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

CSK और स्टीफन फ्लेमिंग का 18 साल पुराना साथ खत्म हो गया है। पांच बार की IPL चैंपियन टीम के कोच रहे फ्लेमिंग ने भावुक संदेश के साथ फ्रेंचाइजी को अलविदा कहा।