FARRUKHABAD ROAD ACCIDENT / CHILD DEATH

फर्रुखाबाद में तेज रफ्तार कार की टक्कर से तीन वर्षीय बच्चे की मौत, चार घायल

फर्रुखाबाद में तेज रफ्तार कार की टक्कर से ई-रिक्शा सवार तीन वर्षीय बच्चे की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हुए। आरोपी चालक फरार है, पुलिस कार्रवाई में जुटी है।

By : Local News of India
फर्रुखाबाद में तेज रफ्तार कार की टक्कर से तीन वर्षीय बच्चे की मौत, चार घायल

FARRUKHABAD ROAD ACCIDENT / CHILD DEATH

अंजली  गुप्ता 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

 

फर्रुखाबाद, 21 फरवरी (हि.स.)। कादरीगेट थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा पर सवार तीन वर्षीय मासूम की मौत हो गई, जबकि उसकी मां, दादी, बड़ा भाई और चालक घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, शहर कोतवाली क्षेत्र के साहिबगंज नारायण दास निवासी अभिजीत तिवारी का पुत्र तेजस तिवारी अपनी मां पूजा तिवारी, 13 वर्षीय भाई चेतन तिवारी और दादी रीता तिवारी के साथ आवास विकास स्थित एक समारोह से ई-रिक्शा द्वारा घर लौट रहा था। रात करीब 12:30 बजे बढ़पुर स्थित क्रिश्चियन इंटर कॉलेज के सामने पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी।                   टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मासूम तेजस को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का इलाज जारी है।

पुलिस के मुताबिक, दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। उसकी पहचान कर ली गई है और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित सामग्री

आगरा RPF-डिप्टी SS विवाद पर भड़के BJP सांसद, बोले- वर्दी और सरकार दोनों की बदनामी

आगरा कैंट स्टेशन पर RPF और डिप्टी SS विवाद के बाद BJP सांसद ने नाराजगी जताई। उन्होंने घटना को वर्दी और सरकार की छवि खराब करने वाला बताया। मामले में RPF कर्मियों पर कार्रवाई हुई है।

हैदराबाद में 3.5 करोड़ की फेरारी हादसे का शिकार, अपार्टमेंट गेट से टकराई लग्जरी कार

हैदराबाद के जुबली हिल्स में 3.5 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत वाली फेरारी रोमा अपार्टमेंट के गेट से टकरा गई। हादसे के बाद कार सवार मौके से फरार हो गए, पुलिस जांच में जुटी है।

गाजियाबाद के निर्माणाधीन मॉल में 7 वर्षीय बच्ची का शव मिला, जांच जारी

गाजियाबाद के निर्माणाधीन मॉल में 7 वर्षीय बच्ची का शव मिला, जांच जारी

गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन स्थित निर्माणाधीन मॉल से 7 वर्षीय बच्ची का शव बरामद हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

आजमगढ़ हत्याकांड में 3 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने सुनाई सजा

आजमगढ़ हत्याकांड में 3 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने सुनाई सजा

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ की एक अदालत ने हत्या के मामले में तीन दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। अदालत ने दोषियों पर जुर्माना भी लगाया।

राम मंदिर दान चोरी मामले में कन्हैया कुमार ने SC निगरानी में जांच की मांग की

राम मंदिर दान चोरी मामले में कन्हैया कुमार ने SC निगरानी में जांच की मांग की

कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने राम मंदिर दान चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग की। उन्होंने मौजूदा एसआईटी जांच की निष्पक्षता पर सवाल उठाए।