लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
शालू कुमारी
उत्तर प्रदेश के एटा जिले के अलीगंज क्षेत्र में मोहर्रम के ताजिया जुलूस के दौरान शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। जुलूस के दौरान ताजिया ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन के संपर्क में आ गया, जिससे उसमें करंट फैल गया और अफरा-तफरी मच गई।
हादसे में चार लोग करंट की चपेट में आए। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। तीन अन्य घायलों का इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। अधिकारियों ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है और पूरे मामले की पड़ताल की जा रही है।