फतेहाबाद-पुलिस-पर-हमला-आरोपी-गिरफ्तार-ईंट-से-हमला

फतेहाबाद में पुलिस टीम पर हमला, ईंट मारकर वाहन का तोड़ा शीशा

फतेहाबाद में घरेलू विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस टीम पर ईंट से हमला किया गया। आरोपी ने सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त किया और फरार हो गया, जिसे बाद में गिरफ्तार कर लिया गया।

By : Local News of India
फतेहाबाद में पुलिस टीम पर हमला, ईंट मारकर वाहन का तोड़ा शीशा

गुरप्रीत कालरा 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
 
हरियाणा के फतेहाबाद जिले में घरेलू विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर हमला करने का मामला सामने आया है। इस मामले में थाना सदर टोहाना पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान गांव खनौरा निवासी सतनाम सिंह के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार 26 मार्च की सुबह डायल 112 पर एक महिला ने घरेलू विवाद की सूचना दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां महिला ने अपने पति पर मारपीट का आरोप लगाया। पुलिस स्थिति को शांत कराने का प्रयास कर रही थी, तभी आरोपी सतनाम सिंह वहां पहुंच गया।

आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए हाथ में ईंट उठाकर पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। इस दौरान उसने ईंट मारकर सरकारी वाहन का शीशा तोड़ दिया और पुलिस टीम के साथ धक्का-मुक्की की। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था।

इस मामले में थाना सदर टोहाना में केस दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। शुक्रवार को पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

संबंधित सामग्री

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। कर्मचारियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी के बीच दमकल टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते समय शटलकॉक को लेकर हुए मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद के दौरान 9 साल के मासूम पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले CEO एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्रा अयोध्या पहुंचे। उन्होंने कहा, “राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा का अवसर मिला है।

किरेन रिजिजू और एना ब्रनाबिक की अहम मुलाकात, भारत-सर्बिया संसदीय संबंधों को मजबूत करने पर जोर

किरेन रिजिजू और एना ब्रनाबिक की अहम मुलाकात, भारत-सर्बिया संसदीय संबंधों को मजबूत करने पर जोर

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सर्बियाई नेशनल असेंबली की अध्यक्ष एना ब्रनाबिक से मुलाकात कर भारत-सर्बिया के संसदीय आदान-प्रदान, द्विपक्षीय सहयोग और पारंपरिक मित्रता को मजबूत करने पर चर्चा की

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।