dhalbhumgarh-railway-employee-death-track-incident

रेलवे कर्मचारी का ट्रैक पर मिला शव

पूर्वी सिंहभूम के धालभूमगढ़ में रेलवे ट्रैक पर एक कर्मचारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जांच में ट्रेन से गिरने की आशंका जताई जा रही है।

By : Local News of India
रेलवे कर्मचारी का ट्रैक पर मिला शव

गुरप्रीत कालरा 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

पूर्वी सिंहभूम जिले के धालभूमगढ़ में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां रेलवे ट्रैक पर एक कर्मचारी का शव बरामद किया गया। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

मृतक की पहचान उदय शंकर दानदू के रूप में हुई है। उनके गले में लटका रेलवे का पहचान पत्र मिलने के बाद पुलिस ने उनकी शिनाख्त की। बताया जा रहा है कि वह चाकुलिया स्थित बुकिंग ऑफिस में कार्यरत थे और वर्तमान में घाटशिला में रह रहे थे।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ड्यूटी से लौटते समय उनके आसनसोल लोकल ट्रेन से गिरने की आशंका जताई जा रही है, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना स्थल धालभूमगढ़ रेलवे स्टेशन से करीब एक किलोमीटर पश्चिम दिशा में स्थित है।

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे कर्मचारी सनातन महतो मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। इसके बाद स्थानीय पुलिस और रेलवे प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

संबंधित सामग्री

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले CEO एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्रा अयोध्या पहुंचे। उन्होंने कहा, “राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा का अवसर मिला है।

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

बीजेपी संगठन में बदलाव के बाद अब केंद्र की मोदी सरकार में भी बड़े फेरबदल की चर्चा तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में संभावित कैबिनेट विस्तार और मंत्रालयों में बदलाव को लेकर कई तरह की अटकलें सामने

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से की मुलाकात, भारतीय संसदीय फोरम पर हुई चर्चा

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से की मुलाकात, भारतीय संसदीय फोरम पर हुई चर्चा

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने संसद भवन में रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से मुलाकात कर भारतीय संसदीय फोरम और लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करने पर चर्चा की।

चलती ट्रेन में रुद्राभिषेक का वायरल वीडियो, 3 लाख में बुक कोच पर रेलवे ने दी सफाई

चलती ट्रेन में रुद्राभिषेक का वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे ने सफाई दी। बताया गया कि निजी बुकिंग वाले कोच में धार्मिक आयोजन की अनुमति नियमों के अनुसार दी गई थी।