barmer-school-bus-truck-accident-children-injured

बाड़मेर में स्कूल बस को ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, 10 बच्चे घायल, 5 रेफर

राजस्थान के बाड़मेर में NH-25 पर बच्चों को स्कूल ले जा रही बस को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में 10 बच्चे घायल हुए, जिनमें 5 को गंभीर हालत में रेफर किया गया।

By : Local News of India
बाड़मेर में स्कूल बस को ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, 10 बच्चे घायल, 5 रेफर

बाड़मेर में स्कूल बस को ट्रक ने मारी टक्कर, हादसे में 10 बच्चे घायल

गुरप्रीत कालरा 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

राजस्थान के बाड़मेर जिले में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जहां नेशनल हाईवे-25 पर बच्चों को स्कूल ले जा रही एक बस को पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक बस को करीब 50 फीट तक घसीटता हुआ ले गया, जिससे बस का पिछला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसा बायतु पेट्रोल पंप के पास सुबह करीब 8 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार, सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल की बस में कुल 36 बच्चे सवार थे। बस बच्चों को घरों से लेकर स्कूल जा रही थी, तभी पीछे से आ रहे गुड़ से भरे ट्रक ने बस को टक्कर मार दी।

हादसे के बाद बस में सवार बच्चों में चीख-पुकार मच गई। कई बच्चे बस के अंदर फंस गए, जिन्हें बाहर निकालने के लिए जेसीबी मशीन की मदद से बस का पिछला हिस्सा तोड़ा गया। स्थानीय लोगों ने भी राहत एवं बचाव कार्य में सक्रिय सहयोग किया।

बायतु थानाधिकारी मनोहर विश्नोई ने बताया कि इस हादसे में 10 बच्चे घायल हुए हैं। सभी को तुरंत बायतु अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद 5 बच्चों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बालोतरा के नाहटा अस्पताल रेफर किया गया। शेष बच्चों का इलाज स्थानीय अस्पताल में जारी है।

पुलिस के अनुसार घायल बच्चों को सिर, हाथ-पैर में गंभीर चोटें आई हैं। कुछ बच्चों के दांत टूटने और फ्रैक्चर की भी सूचना है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही बाड़मेर एसपी चूनाराम जाट मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है और पूरे मामले की जांच जारी है।

हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा, वहीं बच्चों के परिजनों में गहरी चिंता देखी गई।

संबंधित सामग्री

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। कर्मचारियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी के बीच दमकल टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते समय शटलकॉक को लेकर हुए मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद के दौरान 9 साल के मासूम पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले CEO एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्रा अयोध्या पहुंचे। उन्होंने कहा, “राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा का अवसर मिला है।

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

बीजेपी संगठन में बदलाव के बाद अब केंद्र की मोदी सरकार में भी बड़े फेरबदल की चर्चा तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में संभावित कैबिनेट विस्तार और मंत्रालयों में बदलाव को लेकर कई तरह की अटकलें सामने