लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
ऋचा बर्नवाल
नई दिल्ली। भारत के रक्षा क्षेत्र से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में बुधवार को जोरदार तेजी देखने को मिली। देश का रक्षा उत्पादन वित्त वर्ष 2025-26 में रिकॉर्ड ₹1.78 लाख करोड़ तक पहुंचने की खबर के बाद निवेशकों का भरोसा डिफेंस सेक्टर पर बढ़ा।
इस तेजी का सबसे ज्यादा फायदा पारस डिफेन्स and स्पेस टेक्नोलॉजीज लिमिटेड को मिला, जिसके शेयरों में करीब 12 फीसदी तक उछाल दर्ज किया गया। वहीं हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड(HAL) के शेयर भी बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आए।
सरकार के आंकड़ों के मुताबिक भारत का रक्षा उत्पादन पिछले वर्षों में लगातार बढ़ा है। वित्त वर्ष 2025-26 का ₹1.78 लाख करोड़ का आंकड़ा पिछले साल के ₹1.54 लाख करोड़ से करीब 15.6% ज्यादा है और पांच साल पहले की तुलना में इसमें बड़ी वृद्धि दर्ज की गई है।
डिफेंस सेक्टर में आत्मनिर्भर भारत अभियान, घरेलू निर्माण को बढ़ावा और रक्षा निर्यात में बढ़ोतरी को इस विकास का प्रमुख कारण माना जा रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार बढ़ते उत्पादन और सरकारी नीतियों से आने वाले समय में रक्षा कंपनियों पर बाजार की नजर बनी रह सकती है।