सोना-चांदी-कीमत-गिरावट

सर्राफा बाजार में गिरावट, सोना 3,110 रुपये तक सस्ता, चांदी 10 हजार रुपये टूटी

घरेलू सर्राफा बाजार में सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। सोना 3,110 रुपये तक सस्ता हुआ जबकि चांदी 10 हजार रुपये प्रति किलो तक गिर गई।

By : Local News of India
सर्राफा बाजार में गिरावट, सोना 3,110 रुपये तक सस्ता, चांदी 10 हजार रुपये टूटी

सर्राफा बाजार में गिरावट जारी, सोना और चांदी की घटी चमक

अंजली गुप्ता 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में सोना 2,850 रुपये से लेकर 3,110 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया, जबकि चांदी की कीमत में करीब 10 हजार रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट दर्ज की गई।

कीमतों में गिरावट के बाद देश के अधिकांश सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 1,64,500 से 1,64,650 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच कारोबार कर रहा है। वहीं 22 कैरेट सोना 1,50,790 से 1,50,940 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,64,650 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,50,940 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,64,500 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,50,790 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।

अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,64,550 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,50,840 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं चेन्नई और कोलकाता में भी 24 कैरेट सोना करीब 1,64,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है।

इसके अलावा भोपाल, लखनऊ, पटना और जयपुर जैसे शहरों में भी सोने की कीमतों में कमजोरी देखी गई है।

चांदी की कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई है। दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी का भाव घटकर करीब 2,84,900 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया है।

संबंधित सामग्री

Dollar vs Rupee Today: डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूत, 47 पैसे की जोरदार छलांग; जानिए बड़ी वजह

Dollar vs Rupee Today: डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूत, 47 पैसे की जोरदार छलांग; जानिए बड़ी वजह

डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये ने आज जोरदार वापसी की। शुरुआती कारोबार में रुपया 47 पैसे मजबूत होकर 94.26 रुपये प्रति डॉलर तक पहुंच गया।

डॉलर के मुकाबले रुपया 39 पैसे गिरा, शुरुआती कारोबार में 95.77 के स्तर पर पहुंचा

डॉलर के मुकाबले रुपया 39 पैसे गिरा, शुरुआती कारोबार में 95.77 के स्तर पर पहुंचा

शुरुआती कारोबार में भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 39 पैसे कमजोर होकर 95.77 के स्तर पर पहुंच गया।

कम टायर प्रेशर से हर साल ₹4,500 करोड़ का ईंधन नुकसान, ATMA ने जताई चिंता

कम टायर प्रेशर से हर साल ₹4,500 करोड़ का ईंधन नुकसान, ATMA ने जताई चिंता

ऑटोमोटिव टायर मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (ATMA) के अनुसार, कम टायर प्रेशर के कारण भारत में हर साल करीब ₹4,500 करोड़ मूल्य का ईंधन बर्बाद होता है।

ईरान-अमेरिका तनाव से शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 1,677 अंक टूटा

ईरान-अमेरिका तनाव से शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 1,677 अंक टूटा

ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव का असर भारतीय शेयर बाजार पर भी दिखा। सेंसेक्स 1,677 अंक यानी 2.15% टूटकर बंद हुआ।

कितना लाइफ इंश्योरेंस है पर्याप्त? जरूरत तय करने के लिए इन बातों का रखें ध्यान

कितना लाइफ इंश्योरेंस है पर्याप्त? जरूरत तय करने के लिए इन बातों का रखें ध्यान

लाइफ इंश्योरेंस कवर तय करना हर व्यक्ति की आय, खर्च, कर्ज और परिवार की जरूरतों पर निर्भर करता है। सही कवर के लिए वित्तीय जिम्मेदारियों का आकलन जरूरी है।